LATEST NEWS

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

  • Motihari Salary Scam
  • Bihar Salary Scam : बिहार में वेतन घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, शिक्षक और डाटा ऑपरेटर पर

  • Muzaffarpur Jail Raid
  • Muzaffarpur Jail Raid: मुजफ्फरपुर जेल में सुबह 3 बजे बड़ी छापेमारी,कोने- कोने की हुई तलाशी,इस दुर्दांत को दूसरे

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे

Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद के 8 सीटों पर हुए चुनाव का आज मतगणना का कार्य चल रहा है। सारण शिक्षकक निर्वाचन क्षेत्र में शुरुआती मतों की गिनती में जनसुराज समर्थित प्रत्याशी को बढ़त है.....

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज सम
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में आफाक अहमद आगे- फोटो : धर्मेंन्द्र रस्तोगी

Chapra  : बिहार विधान परिषद के 03- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जनसुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर पीछे चल रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, इसलिए इसे अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता है। 

जिला निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,570 मतों की गिनती की गई, जिनमें 9,199 मत वैध और 371 मत अवैध पाए गए हैं।

14 टेबलों पर 7 राउंड में हो रही है मतगणना, 89.04 प्रतिशत हुआ था मतदान

मतगणना को पारदर्शी और सुचारू रूप से चलाने के लिए मतगणना केंद्र पर कुल 14 टेबलों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें 7 राउंड में पूरा किया जाना है। इस चुनाव में कुल 10,748 मतदाता थे, जिनमें से 9,570 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और कुल मतदान 89.04 प्रतिशत दर्ज किया गया था। शुरुआती रुझानों के बाद सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें अगले चरणों के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी से निगरानी

सारण जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं और डेटा मिलान पूरा होने के बाद ही निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम और आधिकारिक परिणाम की घोषणा की जाएगी।

धर्मेन्द्र की रिपोर्ट