LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जिस ट्रैक पर आ रही थी ट्रेन, उसी पर क्रासिंग में फंस गई जेसीबी, स्थानीय लोगों की सूझबुझ से इस तरह टला बड़ा हादसा

जिस ट्रैक पर आ रही थी ट्रेन, उसी पर क्रासिंग में फंस गई जेसी

JAHANABAD : खबर पटना गया रेलखंड से जुड़ी है। जहां जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के वाणावर हॉल्ट के पास स्थानीय लोगों की सूझबुझ के कारण बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यहां रेल लाइन पर दो जेसीबी फंस गई। इस दौरान उसी पटरी पर मेमू ट्रेन आनेवाली थी। लेकिन लोगों ने समय रहते लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवा दिया। बाद में दोनों जेसीबी को हटाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

घटना जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से दक्षिण वाणावर हॉल्ट के पास हुआ। जहां बुधवार को रेल पटरी क्रॉस कर रहे रेलवे क्रॉसिंग पर एक जेसीबी मशीन रेल पटरी में फंस गई। रेल पटरी में फंसी जेसीबी मशीन को निकालने के लिए दूसरी जेसीबी मशीन बुलाई गई। दोनों जेसीबी अप और डॉउन रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी। 

इसी दौरान गया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को देखकर स्थानीय लोगों ने अपने लाल गमछे को काफी दूर जाकर हवा में लहराया और ड्राइवर को सचेत किया। लोगों द्वारा लाल गमछा लहराते देख मेमू ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दिया।

गया की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक में फंसी जेसीबी को आसपास के लोगों द्वारा निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जेसीबी मशीन को ट्रैक से दूर किया गया, तब जाकर रेल परिचालन सुचारु ढंग से शुरू हो पाया।

NSIT
Nsmch