LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जिस अस्पताल को कुछ महीने स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया था सील, वहां भर्ती किए जा रहे था इलाज, अधिकारी भी हैरान

जिस अस्पताल को कुछ महीने स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया था सील,

JAHANABAD : जिस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध बताकर कुछ महीने पहले सील कर दिया था, उस अस्पताल में फिर से न सिर्फ इलाज किया जा रहा था, बल्कि मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा था। छापेमारी करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम भी यह देखकर हैरान हो गई। अब फिर से इस अस्पताल पर ताला लग गया है। वहीं मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

दरअसल, जहानाबाद में अवैध रूप से संचालित कई निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर कई अवैध अस्पतालों को सील कर दिया है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न जगहों पर संचालित अन्य नर्सिंग होम पर भी छापामारी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने एक अस्पताल का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ महीने पहले उसे सील किया गया था। लेकिन यह सूचना मिली थी कि सील सील नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। उसमें पाया गया कि नाम और जगह बदलकर सील नर्सिंग होम को फिर से शुरू कर दिया गया था। जहां कई मरीज भी पाए गए। 

बता दें कि प्रशासन द्वारा लगातार अवैध नर्सिंग होम चलाने वालों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। भोले भाले मरीज को ठगी का शिकार बनाकर अपने नर्सिंग होम में भर्ती कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch