LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

हेलीकॉप्टर को धक्का मार तब होगा उड़ने को तैयार... फंस गया मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठा सवाल

हेलीकॉप्टर को धक्का मार तब होगा उड़ने को तैयार... फंस गया मु

DESK. कार किस्म के वाहन को धक्का मारकर स्टार्ट किए जाने की बातें बेहद आम हैं लेकिन हेलीकॉप्टर को धक्का लगाना पड़े तो हैरानी की बात जरूर होती है। वह भी तब जब हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री का हो। लेकिन ऐसी घटना हुई है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की है। कुछ पुलिस कर्मी हेलीकॉप्टर को धक्का लगा रहे हैं। आमतौर पर कार या किसी और गाड़ी को लोग स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाते है, लेकिन यहां मामला कुछ अलग है।
रुद्रपुर में पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। धामी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे। उनका हेलीकॉप्टर रुद्रपुर के हेलीपैड पर उतरा। सीएम कार्यक्रम में शामिल होने चले गए, लेकिन कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के पायलट को पता चला कि कुछ गड़बड़ है। बारिश के चलते हेलीपैड पर नमी थी। इसके कारण हेलीकॉप्टर का अगला पहिया जमीन में फंस गया।

हेलीकॉप्टर के पहिए को इंजन से ताकत नहीं मिलती। इसके चलते उसे हेलीकॉप्टर स्टार्ट कर बाहर निकालना कठिन था। इसमें खतरा भी था। ऐसे में पायलट ने पुलिसकर्मियों की मदद ली। पुलिस के जवानों ने धक्का लगाकर हेलीकॉप्टर को पीछे किया और पहिया जमीन से निकाला। यह घटना सोमवार को भाजपा समर्थित युवा सम्मेलन के दौरान हुई।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे सवाल
हेलीकॉप्टर का पहिया निकला तो पायलट ने उसकी जांच की। इसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर का जायजा लिया। सबकुछ ठीक था। कोई परेशानी की बात नहीं होने के चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उसी हेलीकॉप्टर से लौट गए। इस बीच मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों को क्यों पता नहीं था कि हेलीपैड की जमीन धंस सकती है।