LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

शहीद को सरकार ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दिया शहीद के शव को कंधा

शहीद को सरकार ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री न

RAIPUR : दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सेना के जवान भरत साहू के शव को कंधा देने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे। शुक्रवार को शव रायपुर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने उनके शव को कंधा देने के बाद पूरे सम्मान के साथ पूरे सम्मान के साथ रायपुर स्थित उनके निवास मोवा के लिए विदा किया गया।

तिरंगे में लिपटे शहीद भारत जब अपने मोहल्ले पहुंचा, तो पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम हो गईं। महिलाएं-पुरुषों की जमा भीड़ की आंखों में गम के आंसू थे। मगर होठों पर पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। यह जयकारे राष्ट्र की मां और शहीद हुए भारत की मां के लिए भी था। जिसने अपने बेटे को नक्सल मोर्चे पर प्रदेश की रक्षा के लिए भेजा था।

Diarch GO

इस दौरान लोग खुद ही घरों से निकलकर भारत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इलाके में सभी दुकानें बंद रहीं। बड़ा जनसमूह शहीद के साथ था। नक्सलवाद मुर्दाबाद, भारत मां के लाल चले जैसे नारों से मोवा इलाका गूंज उठा। नक्सलवाद के प्रति लोगों में गुस्सा साफ देखा जा रहा था।

 बेकार नहीं जाएगी शहादत- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, बीजापुर जिले के तर्रेम में आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है। हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

NSIT
Nsmch

आईईडी ब्लासट में शहीद हुए भारत साहू

एसटीएफ के शहीद आरक्षक भारत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए हैं।