LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में पिछले 3 साल से लगातार जल रहा कूड़े का पहाड़, लाख शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन, लोगों का जीना मुहाल

जहानाबाद में पिछले 3 साल से लगातार जल रहा कूड़े का पहाड़, ला

JEHANABAD: जलता हुआ कूड़े का पहाड़ जी हां ठीक सुना आपने जहानाबाद में एक ऐसा कूड़े का पहाड़ है जो 24 घंटा जलता रहता है। इसके धुएं से आसपास के लोग परेशान ही नहीं बल्कि विचलित है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें?  जी हां हम बात कर रहे हैं जहानाबाद बभना रोड मेंपानी टंकी के पास इस कूड़े के चलते हुए पहाड़ के बारे में।

जानकारी अनुसार पिछले 3 साल से लगातार यह कूड़ा का पहाड़ जल रहा है। इससे जो धुआ निकल रहा है इससे आसपास के इलाके के साथ-साथ दूर दराज में भी इसका असर देखा जा रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की आंखें बंद है उनके कान पर जु भी नहीं रेंग रहा है।

हालांकि लोगों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से जिले के अन्य अधिकारियों से इस मुसीबत से छुटकारा के लिए गुहार लगाया है लेकिन अब तक इसका कोई भी निदान होता नहीं दिख रहा है। अब लोग जोरदार आंदोलन के मूड में है। पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार सहित वहां पर इस मुसीबत से परेशान लोगों ने कहा कि यहां पर जीना मुश्किल हो गया है।

वहीं 21 जून को योग दिवस के मौके पर इसी जलते हुए कूड़े के पहाड़ के समीप योग किया जाएगा और सरकार एवं प्रशासन को बताया जाएगा यह मुश्किल कितनी बड़ी मुसीबत है इससे कितने लोग बीमार पड़ रहे हैं और कितने लोग इसके प्रकोप से काल के गाल में समाने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट