LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

शिक्षक को जबरन उठवा कर शादी करवा देने की धमकी देने के मामले का शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, स्कूलों के शिक्षकों और बीईओ से मांगा जवाब

शिक्षक को जबरन उठवा कर शादी करवा देने की धमकी देने के मामले

ARARIA : बिहार में स्कूलों में नियुक्त हुए नए शिक्षक शादी के सबसे योग्य माने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इन्हीं की है। स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर शिक्षकों को शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अररिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां स्कूल शिक्षक को उन्ही के साथ काम करनेवाले शिक्षकों और ग्रामीणों द्वारा जबरन शादी करने के लिए धमकी दी जा रही है। इस मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और मामले में स्कूल के चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

पूरा मामला अररिया जिले के चिकनी गैरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। जहां कक्षा 9-10 के शिक्षक आशीष गौरव द्वारा यह शिकायत की गई थी कि उनके साथ काम करनेवाले शिक्षक राजकिशोर, लक्ष्मण, शिक्षिका शाहीन परवीन, जहां आरा और ग्रामीणों के द्वारा अपहरण करके जबरन शादी कराने की धमकी दी जाती है। जिससे वह परेशान है।

Diarch GO

शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी

शिक्षक की शिकायत को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले में जिन शिक्षकों का नाम सामने आया है, उन्हें सीधी चेतावनी दी गई है कि अगर शिक्षक के साथ भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है तो उसके लिए जिम्मेदार आप होंगे। 

इसके साथ ही शिक्षकों से पूछा गया है कि किस परिस्थिति में आपके द्वारा उक्त शिक्षक को परेशान किया जा रहा है? ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NSIT
Nsmch