LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में दहक उठी धरा, सूरज बरसा रहा है आग, कुछ जिलों में बरस सकती है राहत की फुहार, जान लीजिए अपने जिले का हाल

बिहार में दहक उठी धरा, सूरज बरसा रहा है आग, कुछ जिलों में बर

DESk : बिहार में सूरज आग बरसा रहे हैं. लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. दिन के साथ रात में भी धरा दहक रही है. वहीं सूबे में पूर्वा हवा का प्रवाह जारी है. पूर्वा बहने से उमस भरी गर्मी काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार कमोबेस यहीं स्थिति अगले तीन दिन तक रहने वाली है. 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात का कोई खास प्रभाव बिहार पर पड़ने की संभावना नहीं है. लेकिन पूर्वा हवा के कारण कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

चक्रवातीय तूफान के कारण बंगाल से सटे इलाकों के साथ  पूर्णिया में 27 से 31 मई के बीच तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावनाा है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवातीय तूफान बहुत मजबूत नहीं है इसलिए इससे बहुत नुकसान की संभावना नहीं है.विभाग के अनुसार 28 मई से हवा का रुख बदलेगा. इस दौरान पछुआ हवा चलेगी जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी. 

27 मई से 29 मई के बीच दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार  27 से 29 मई को कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है.  अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश की संभावना है. बिहार के लोगों को गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है.

NSIT
Nsmch

पटना  समेत पूरे प्रदेश का वातावरण काफी गर्म है. रविवार की सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया. दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़कों पर चलने पर लगता था कि बदन झुलस जाएगा. इसका असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखा. दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर दिखाई पड़े. दिन में राजधानी के बाजारों में भी भीड़ कम रही. सूर्यास्त के बाद भी हवा गर्म थी.

तीन दिनों से मौसम के तेवर में अचानक आए बदलाव के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. तीन दिनों से आसमान आग उगल रहा है. रविवार की सुबह ही सूरज के तल्ख तेवर के साथ सुबह की शुरुआत हुई. आठ बजते-बजते आसमान से आग बरसने लगा. दस बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर था जबकि दोपहर होते-होते तापमान की रीयल फीलिंग 50 डिग्री के करीब हुई. लोग गर्म हवा के थपेड़ों से बेचैन और बेहाल रहे.भीषण गर्मी का पारा चढ़ जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.