LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

दीपिका पादुकोण के घर किलकारियां गूंजने की तारीख हुई तय, फिल्म अभिनेत्री के पहले बच्चे की डिलीवरी पर आई बड़ी खबर

दीपिका पादुकोण के घर किलकारियां गूंजने की तारीख हुई तय, फिल्

DESK.  दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब वह समय आने वाला है जिसका इंतजार दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह के फैंस लंबे अरसे से कर रहे थे । जी हां अब जल्द ही रणबीर और दीपिका के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। हिन्दी सिनेमा की हसीन अदाकारा और अपने आकर्षक अभिनय से लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण अब के डिलेवरी की तारीख नजदीक आ गई है. 

मानोरंजन जगत के सूत्रों  के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड की हसीन अदाकारा दीपिका की डिलीवरी इसी महीने होने वाली है। इसी महीने के 28 सितंबर को दीपिका अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। जानकारी के मुताबिक वह साउथ मुंबई के हॉस्पिटल में बेबी को जन्म देंगी। 

दीपिका पादुकोण कई  फिल्मों में अपनी कला और अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी है। जिसमें  फिल्म गोलियों की रासलीला-राम लीला का गाना ‘’ अंग लगा दे रे ‘’ आज भी  दर्शकों का सबसे पसंदीदा गाना बना हुआ है।  

बता दें कि पांच साल डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने इटली में 14 नवंबर 2018 में शादी रचाई थी. माना जाता है कि साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर रणवीर और दीपिका के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. इन दोनों  के कई फिल्में साथ में की है। जैसे कि गोलियों की रासलीला -राम लीला , बाजीराव मस्तानी .पद्मावत और 1983 के विश्व  कप  पर आधारित फिल्म 83  महत्वपूर्ण हैं. 

NSIT
Nsmch