LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

प्राइवेट अस्पताल के कंपाउंडर ने नशीली दवा देकर ओटी एसिटेंट से किया दुष्कर्म, न्याय नहीं मिलने से परेशान पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

प्राइवेट अस्पताल के कंपाउंडर ने नशीली दवा देकर ओटी एसिटेंट स

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से जुड़ी है। जहां कटरा प्रखंड में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी एसिटेंट का काम करनेवाली 16 साल की किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।  फिलहाल, उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। बताया कि  जिस  अस्पताल में वह काम करती थी, वहां के कंपाउंडर ने नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद पंचायती हुई, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की।

पीड़िता को आत्महत्या करते उसकी बड़ी बहन ने देख लिया. जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह काम करती थी, लेकिन अस्पताल में उसे भर्ती नहीं लिया गया. इसके बाद परिजन उसे कटरा पीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़िता की स्तिथि गंभीर बनी हुई है, इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

एक अप्रैल को हुई थी घटना

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल के कंपाउंडर ने उसे कॉल कर तीसरे मंजिल पर एक मरीज को स्लाइन चढ़ाने के लिए बुलाया, जहां वह पहले से मौजूद था. इसके बाद उसे बेहोशी की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब 3 बजे तक वह नहीं आई तो अस्पताल की दूसरी लड़की वहां गई तो उसे बेहोशी हालत में पाया. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

पंचायत में पीड़िता को ठहराया गलत

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी के परिजन मामले को पंचायत में लेकर चले गए. पंचायत में लड़की को गलत ठहरा दिया गया. पंचायत के दौरान पंचायत के मुखिया और सरपंच नहीं थे. आसपास के लोगो ने ही पंचायती कर डाली। जिससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। 

NSIT
Nsmch

वहीं पिड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी इसी साल इंटर पास की थी, उसे मेडिकल फील्ड की तैयारी करनी थी. इसलिए वह करीब डेढ़ माह से निजी अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी, जहां उसके साथ गलत किया गया।

फिलहाल पुलिस को घटना के संबंध में आवेदन नहीं मिला है. थानेदार रमन कुमार का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद जांच होगी।