LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का रंग, ठंडी हवा की जगह चिलचिलाती धूप लेकिन बारिश के साथ ठनके का डर भी, इन जिलों के लोग रहे सावधान

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का रंग, ठंडी हवा की जगह चिलचिलाती

पटना- बिहार में गर्मी से लोगों को कुछ दिन राहत मिली. इसके बाद मंगलवार से गर्मी की मार से लोग फिर परेसान होने लगे हैं. पटना समेत कई जिलों में लोग कड़ी धूप से परेशान है. अधिक तापमान ने लोगों को परेशान किया. इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है.15 मई से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी. जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं 17 मई को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है. जिससे कई जिलों में बारिश भी हो सकती है.

15 मई से 16 मई तक उत्तर पूर्व बिहार के सभी जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. बाकी के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है.  एक टर्फ रेखा मेघालय से लेकर उप हिमालय हिमालयी पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इसका असर बिहार में भी दिखेगा. इसी अनुमान के आधार पर बिहार में उक्त अवधि के दौरान गर्जन के साथ बारिश की बात कही जा रही है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है. 17 मई को मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. 

विभाग के अनुसार बिहार के कमोबेस सभी जिलों में 17 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. 

NSIT
Nsmch