LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले मुख्यमंत्री बच्चों के स्कूल बस में चढ़ गए, छात्रों के साथ खूब की मस्ती

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले मुख्यमंत्री बच्चों के स्कूल बस में

DESK : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज और फैसले के लिए जाने जाते हैं। इसका एक और उदाहरण तब देखने को मिला, जब उधम सिंह नगर जिले केखटीमा में मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने वहां से गुजरती स्कूल बस को रुकवा दिया और खुद उसमें चढ़ गए। बस   में अपने बीच सीएम को पाकर छोटे छोटे बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए. इस दौरान बस में मुख्यमंत्री धामी ने भी बच्चों से दिल खोलकर बातें कीं।

यह पहली बार नहीं है जब मॉर्निग वॉक के दौरान वह इस तरह कहीं दूसरी जगह चले गए हों। वे अक्सर सुबह के समय जहां भी होते हैं, मॉर्निंग वॉक करते हुए कभी किसी गांव में पहुंच जाते हैं तो कभी किसी शॉप पर लोगों का हालचाल जानने पहुंच जाते हैं

कुछ समय पहले खटीमा में सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी ने संभ्रांत जनता से मिलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव को लेकर चर्चा की. ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े बुजुर्गों तक उनकी राम-राम पंहुचाने की बात कही थी।

पीएम मोदी ने गुरुवार को ऋषिकेश की जनसभा में आए लोगों से अपील की थी कि वे यहां से जब घर जाएं तो सबको मेरा प्रणाम का संदेश जरूर दें और मेरी तरफ से उनका हालचाल जानें।

NSIT
Nsmch