LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल के कुर्था प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी छीनी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 7 पंचायत समिति सदस्यों ने किया मतदान

अरवल के कुर्था प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी छीनी, अव

ARWAL : जिले के कुर्था प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान एवं उपप्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी छीन गई। इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख के खिलाफ 7 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए 30 जनवरी दिन मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई थी। 

जानकारी के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर कुल 13 पंचायत समिति में से 11 पंचायत समिति सदस्य कुर्था प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभा कक्ष में पहुंचे तथा दो सदस्य अनुपस्थित रहें। सभी को प्रमाण पत्र एवं आईडी कार्ड देखने के बाद ही अंदर जाने का प्रवेश दिया गया। प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए अविश्वास प्रस्ताव की अध्यक्षता पंचायत समिति नागेन्द्र राम ने की। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत मत विभाजन कराया गया। मत विभाजन में उपस्थित 11 पंचायत समिति सदस्यों में से 7 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना मत डालें। वहीं दो सदस्य का मत रद्द किया गया तथा दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया है। इसी के साथ प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी भी चली गई। 

Diarch GO

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के क्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार के अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ जियाउल हक भी उपस्थित थे। सारी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉडिंग कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद कागजात को पंचायत समिति सदस्यों के समक्ष सील कर दिया गया। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। मतदान स्थल से 100 मीटर अंदर तक किसी की प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभय कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन एवं गोदाम प्रबंधक सिकंदर अली वहीं सुरक्षा व्यवस्था में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह,मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल सहित कई पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद थे। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ डॉ जियाउल हक ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में सात पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान एवं उपप्रमुख अखिलेश कुमार यादव के खिलाफ मतदान किया है इस तरह कुर्था प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी रिक्त हो गई है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट