LATEST NEWS

  • Patna High Court: डाइंग डिक्लेरेशन पर हाईकोर्ट का सख्त रुख,कहा- डॉक्टर के बिना दर्ज बयान को मृत्युपूर्व कथन मानना सुरक्षित नहीं
  • Patna High Court: डाइंग डिक्लेरेशन पर हाईकोर्ट का सख्त रुख,कहा- डॉक्टर के बिना दर्ज बयान को मृत्युपूर्व कथन

  • Kailashpati Mishra Jayanti
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्र की जयंती

  • Nitish Meets Lalan Before Neeraj Nomination Amid JDU Rift
  • Bihar MLC Election: नीरज के नामांकन से पहले ललन सिंह से मिले पूर्व सीएम नीतीश, मोकामा विधायक-एमएलसी विवाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • नीरज कुमार ने नामांकन के पहले नीतीश का नाम लेकर बाहुबलियों- धनपशुओं को दी चेतावनी... कोई नहीं

  • Election Commission: CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग ,  पटना के राकेश सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
  • Election Commission: CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग , पटना के राकेश सिंह की याचिका

शादी से दो दिन पहले होनेवाली दुल्हन की मौत, मंगेतर ने मिलने के लिए बुलाया, फिर विवाद में हुए मारपीट में बेहोश होने पर तालाब में फेंका

शादी से दो दिन पहले होनेवाली दुल्हन की मौत, मंगेतर ने मिलने

DESK : खबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से जुड़ी है. जहां शादी के दो दिन पहले ही होनेवाली दुल्हन की मौत हो गई। मौत के लिए युवती के मंगेतर को आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मेडेसरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक वारदात 9 जुलाई की रात की है। 19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। शादी से दो दिन पहले तेजस्वनी को उसके होनेवाले पति ने मिलने के लिए बुलाया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे के धक्के से सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गई। 

Diarch GO

हुमन ने उसे मरा हुआ मानकर उसे पास के तालाब में फेंक दिया। हादसे की अगली सुबह उसका शव मिला। तब आशंका जताई जा रही थी शायद वह शादी से खुश नहीं थी इसलिए तालाब में कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी।

जिस दिन मिली लाश, उसी दिन जानी थी भाई की बारात

मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजश्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने वाले थे। जिस दिन उसकी लाश मिली उसी दिन भाई की बारात जाने वाली थी। लेकिन तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं।

NSIT
Nsmch

हल्दी रस्म के बाद निकली थी घर से

तेजश्वनी के चाचा टोमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजश्वनी के भाई गजपाल की हल्दी का कार्यक्रम था। रात में उसने भाई-बहन के साथ हल्दी लगवाई। संगीत का कार्यक्रम हुआ। खाना खाने के बाद अचानक वह घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली थी। तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी।

फोन के कॉल डिटेल से खुला राज

दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले थे। लिहाजा पुलिस ने हत्या के एंगल पर ही जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा सस्पेक्ट हुमन जोशी था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस तालाब से मोबाइल रिकवर करने में जुटी है।

दोनों नहीं थे शादी से खुश

पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते थे, इसलिए दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। सामाजिक दबाव के कारण शादी कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों में 9 जुलाई की रात लड़ाई हुई और हुमन ने वारदात को अंजाम दिया।