LATEST NEWS

  • CJP protest
  • CJP protest: प्रशांत किशोर ने CJP के प्रदर्शन को दिया समर्थन, चुनाव आयोग और SIR पर उठाए सवाल

  • Jan Suraj Party
  • Jan Suraj Party: जन सुराज के दावों से सियासी चर्चा तेज, शिक्षकों के वेतन और रोजगार पर फोकस

  • Bihar Chhapra
  • Bihar Chhapra: स्केटिंग के सहारे देश घूमने निकले बिहार के दो दोस्त, युवाओं को देंगे फिटनेस का संदेश

  • Bhagalpur shooting
  • Bhagalpur shooting: भागलपुर के गांव में तीन राउंड फायरिंग, पुराने विवाद को लेकर दहशत

  • Bhagalpur Ferry Service
  • Bhagalpur Ferry Service: भागलपुर में 11 अक्टूबर से तीन घाटों पर बाइक के साथ शुरू होगी फेरी सेवा,

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्र की जयंती

मुख्यमंत्री ने स्व० कैलाशपति मिश्र को नमन करते हुये कहा कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

Kailashpati Mishra Jayanti
Kailashpati Mishra Jayanti - फोटो : news4nation

Bihar News :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कैलाशपति मिश्र की जयंती के अवसर पर आई०सी०ए०आर० परिसर, पटना में स्व० कैलाशपति मिश्र  की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने स्व० कैलाशपति मिश्र को नमन करते हुये कहा कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। यह बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

Diarch GO

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधायक  संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधायक मनोज कुमार, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक दिलमणी देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० कैलाशपति मिश्र  की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।