LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या कर फेंक देने का लगाई जा रही कयास

अरवल में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या कर फेंक देने का लगा

ARWAL : शुक्रवार की सुबह अरवल जिले के रामपुर चौरम थानाक्षेत्र स्थित हरपुर गांव के बधार में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आलोक में मौके पर पहुंची रामपुर चौरम एवं मेंहदिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला का चेहरा पर कई तरह के चोट के निशान हैं,जिसे कहीं और हत्या कर यहां सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से महिला की पहचान व घटना की जांच में लगी है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से हत्या की गई है। हालांकि लोग अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। 

बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी। महिला का शव अरवल सदर अस्पताल में रखा हुआ है। महिला का उम्र लगभग 25 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

REPORT - KUNDAN KUMAR