LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

आम के पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, छह महीने पहले हुई शादी, लेकिन पत्नी से नहीं थे बेहतर संबंध

आम के पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, छह महीने पहले हुई शादी,

SAMASTIPUR : खबर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी है. जहां रहियार गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृत युवक की पहचान सीमावर्ती दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के परशम्मा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश चौधरी पुत्र सन्नी चौधरी के रूप में की है। 

पुलिस ने बताया कि सन्नी चौधरी पिछले 20 दिन से अपनी नानी के घर पर रह रहा था। युवक का मामा बलदेव सहनी ने बताया कि उनकी बहन और बहनोई दोनों की मौत हो चुकी है। उन्होंने छह महीने पहले अपने भांजे सन्नी चौधरी की शादी की थी। लेकिन, शादी के बाद से सन्नी और उसकी पत्नी के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे। पत्नी उसके साथ जाना नहीं चाहती थी, जिस कारण सन्नी काफी तनाव में रहता था। 

Diarch GO

कमाने के लिए भेजा ओडिशा, लेकिन लौट आया वापस

मामा ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे समझा बूझाकर कमाने के लिए ओडिशा भेजा था। लेकिन, वह 15 दिनों के अंदर ही वापस लौट आया। नाग पंचमी के दिन वह ननिहाल आया था, उसने बताया कि मेला देखने के लिए आया है। तब से वह यहीं रहकर आइसक्रीम बेच रहा था और जहां-तहां सो जाता था। घर पर भी नहीं आ रहा था। 

पिछले सप्ताह से उसने आइसक्रीम का ठेला लगाना शुरू किया था। परिवार से बेहतर संबंध नहीं होने के कारण वह नशे का भी आदि हो गया था, वह हमेशा नशे की हालत में रहता था। 

NSIT
Nsmch

पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास 

मृतक युवक के मामा बलदेव साहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सन्नी ने करंट लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, उसे बचा लिया गया था।