LATEST NEWS

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

इस साल का सबसे बड़ा फिल्मी क्लेश, शाहरूख की डंकी का प्रभास की सालार से भिड़ंत, एक ही दिन होगी प्रदर्शित

इस साल का सबसे बड़ा फिल्मी क्लेश, शाहरूख की डंकी का प्रभास क

DESK :  जिस बात का डर था। आखिरकार वो सच साबित हो गया है। शाहरूख खान और प्रभास की भिड़ंत तय हो गई है। आगामी क्रिसमस के मौके पर जहां शाहरुख खान की फिल्म डंकी की रिलीज डेट तय थी। वहीं अब साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार की नई रिलीज डेट का फाइनली ऐलान कर दिया गया है। 

Hombale Films ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि #SalaarCease Fire की वर्ल्डवाइड रिलीज Dec 22 को होगी। इस अनाउंसमेंट के साथ ही प्रभास की फिल्म 'सालार का शाहरुख खान की फिल्म डंकी के साथ क्लेश कन्फर्म हो गया है। 

दोनों फिल्म की रिलीज की तारीख एक होने के कारण फिल्म वितरकों की चिंता बढ़ गई है और किसी एक को अपनी रिलीज तारीख बदलने की मांग की जा रही है। वहीं दोनों फिल्म के टक्कर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है।

एक फैन ने कमेंट किया, "खून खच्चर होने वाला है।" एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "डंकी भिड़कर गलत कर दिया। यह पंगा महंगा पड़ेगा।" एक फैन ने लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर इससे बड़ा क्लेश कभी नहीं हुआ।" शाहरुख खान और प्रभास की टक्कर न सिर्फ दोनों फिल्मों के बिजनेस का नुकसान कराएगी, बल्कि इससे फैंस के लिए भी अजीब सिचुएशन बन जाएगी।

NSIT
Nsmch

एक फैन ने कमेंट किया, "हिंदी ऑडियंस से डंकी 600 करोड़ कमाएगी और साउथ की ऑडियंस से 300 करोड़ कुल मिलाकर डंकी 1500 करोड़ के आसपास कमा लेगी, जबकि सालार मश्किल से 900 करोड कमाएगी।

प्रभास की फिल्म 'सालार की नई रिलीज डेट कन्फर्म

बता दें कि शाहरुख खान की लगातार 2 फिल्में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। 'जवान और 'पठान' दोनों ही फिल्में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही हैं और अब राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। बात करें प्रभास की फिल्म के नए पोस्टर की तो इसमें प्रभास हाथ में गंडासा लिए खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।