LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बार एसोसिएशन ने महाधिवक्ता कार्यालय को पूर्ण सरकारी विभाग बनाए जाने पर महाधिवक्ता पी के शाही का किया सम्मान

बार एसोसिएशन ने महाधिवक्ता कार्यालय को पूर्ण सरकारी विभाग बन

PATNA. पटना हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन ने महाधिवक्ता कार्यालय को महाधिवक्ता के नेतृत्व में  पूर्ण सरकारी विभाग बनाये जाने पर महाधिवक्ता पी के शाही के सम्मान में  एक समारोह आयोजित किया। पटना हाईकोर्ट के कई जज व अधिवक्ताओं ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। जस्टिस आशुतोष कुमार,जस्टिस बी एम पंचोली,जस्टिस पी बी बजनथ्री ,जस्टिस संदीप कुमार  समेत कई जजों ने उन्हें बधाई दी।बिहार राज्य बार कॉउंन्सिल के अध्यक्ष अध्यक्ष रामाकांत शर्मा,वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरी,एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ,सचिव मुकेश कांत समेत बड़ी संख्या में अधिवक्त्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

एक दिन पहले ही पटना हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता कार्यालय को महाधिवक्ता के नेतृत्व में  पूर्ण सरकारी विभाग बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी।महिला अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल ने महाधिवक्ता से मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 महिला अधिवक्ताओं ने उनसे अपनी बात रखते हुए कहा कि  राजकीय अधिवक्ताओं के पैनल में  महिला अधिवक्ताओं को पर्याप्त और सम्मानित संख्या में  रखा जाये।उन्होंने बताया कि  एपीपी का पैनल 2009 बनाया गया था।

उनका कहना था कि ये पैनल पांच या तीन साल में  बदला जाना चाहिए।इस शिष्टमंडल में अधिवक्ता शिखा रॉय,शोभा चौबे,अनिता कुमारी समेत कई अन्य महिला अधिवक्ताएं शामिल थी।

NSIT
Nsmch