LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की ऐसी लगी लत, फूंक दिया पूरा जंगल, पुलिस ने बिहार के 3 युवकों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की ऐसी लगी लत, फूंक दिया

DESK: सोशल मीडिया अधिक लाइक , व्यूज और फॉलोवर्स पाने के लिए कुछ लड़कों ने देहरादून से लगभग 260 किमी दूर चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के जंगल में आग लगा दी। वहीं अब इस मामले में उत्तराखंड की चमोली जिला पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। वहीं चमोली जिले के एसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि वे नाटकीय वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए अधिक लाइक और फॉलोवर्स हासिल करना चाहते थे।

कथित तौर बिहार के रहने वाले आरोपियों ने अधिक लाइक, व्यूज और फॉलोवर्स हासिल करने के लिए जंगल में आग लगाने की घटना का वीडियो बनाकर खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने ऑनलाइन वीडियो वायरल करने का स्वत: संज्ञान लेने के बाद शनिवार शाम को इन तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले ब्रजेश कुंवर, सुखलाल और सलमान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक उत्तराखंड में रह कर मजदूरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर्वेश पंवार ने कहा, "गैरसैंण थाना अंतर्गत आने वाले पांडुखाल गांव के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि तीनों लोगों पर वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने जनता से इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि जंगल में आग लगाना या इसे बढ़ावा देना एक आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि जंगल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

NSIT
Nsmch