LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के दोस्त की भूमिका वाले एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जूनियर महिला आर्टिस्ट की आत्महत्या में बनाए गए हैं आरोपी

फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के दोस्त की भूमिका वाले एक्टर

DESK : दो साल पहले प्रदर्शित फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के खास दोस्त की भूमिका निभानेवाले एक्टर एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी बड़ी मुश्किलों में घिर गए है। आरोप है कि उनके कारण एक जूनियर महिला आर्टिस्ट ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद महिला आर्टिस्ट के पिता की शिकायत पर पंजागुट्टा पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीश ने पुष्पा में केशव की भूमिका निभाई थी।

जगदीश पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की एक जूनियर आर्टिस्ट की प्राइवेट फोटोज कैप्चर कीं। इतना ही नहीं उन्होंने उस जूनियर आर्टिस्ट को उसकी यही फोटोज दिखाकर हैरेस भी किया।किसी अन्य शख्स की मौजूदगी में उन्होंने उस महिला को उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी दी। जगदीश के हैरेसमेंट से परेशान होकर महिला जूनियर आर्टिस्ट ने 29 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसके बाद बुधवार को पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि 27 नवंबर को जब महिला जगदीश के साथ थी, तो एक्टर ने उसकी कुछ तस्वीरें खींची थीं. इसके बारे में महिला को पता नहीं था

पुष्पा-2 की शूटिंग में बिजी थे जगदीश

जगदीश इन दिनों पुष्पा-2 की शूटिंग पर जुटे हुए थे। फिल्म के सेकंड पार्ट में भी उनका बड़ा रोल है। अब क्या वो फिल्म में नजर आएंगे या उनका रोल कोई और एक्टर करेगा यह एक बहुत बड़ा सवाल है।

अब तक नहीं दिया कोई बयान

अब तक इस पूरे मामले पर एक्टर और उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वह जूनियर आर्टिस्ट जगदीश की गर्लफ्रेंड थी। मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी है।

NSIT
Nsmch

14 दिन के रिमांड पर भेजे गए एक्टर

इससे पहले जब पुलिस को इस सुसाइड की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में ही पुलिस ने पाया की एक्टर जगदीश उस आर्टिस्ट को हैरेस कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पिछले बुधवार जगदीश को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर एक्टर को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया।