LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में चढ़ेगा तापमान का पारा, बढ़ेगी गर्मी, गदर मचाएगा मौसम!

बिहार में चढ़ेगा तापमान का पारा, बढ़ेगी गर्मी, गदर मचाएगा मौ

पटना-   बिहार में  तापमान में उतार- चढ़ाव जारी है. सूबे का मौसम 14 मार्च  से  फिर से बदलने वाला है. मंगलवार से पछुआ हवा के रुख के कारण फिलहाल कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगा.  लेकिन इसके बाद गर्मी अपना तेवर दिखा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से लेकर बुधवार तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. 

 आने वाले दिनों में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संबावना नहीं हैं. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में वृद्धि ही होगी. अधिकतम के बाद जल्द ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा. बिहार में अभी हालाकि  सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 2-3 दिन तक न्यूमतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी तापमान में देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च यानी आज  बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने साल 2024 मार्च से लेकर मई 2024 तक गर्मी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में  सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक गर्मी के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में 14 मार्च तक दिन का तापमान 34°C के आस पास रहने का पूर्वानुमान है. इसके कारण दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगा.

NSIT
Nsmch