LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बढ़ेगा तापमान, बारिश के भी आसार, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

बिहार में बढ़ेगा तापमान, बारिश के भी आसार, जानिए अपने जिले क

पटना- बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे का तापमान अब बढ़ेगा साथ हीं कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है.  मौसम विभाग के उनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में अभी तक गर्मी ने अपना रुप नहीं दिखाया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही  उत्तर-पश्चिम भारत में गैर-मानसूनी वर्षा  होती है. बिहार में यह नवंबर से मार्च तक प्रभावी रहता है. विभाग के अनुसार  बिहार का मौसम शुष्क रहेगा,वहीं राजधानी का तापमान बढ़ेगा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार  सूबे के कुछ जिलों  30 मार्च और 31 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है.  30 मार्च को बक्सर, भभुआ, रोहतास, आरा, अरवल और औरंगाबाद  में बारिशहो सकती है तो 31 मार्च को गया भभुआ, रोहतास और  औरंगाबाद में हल्की बारिश की संभावना है. बिहार के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान 2 से 3 ड्रिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

बिहार में अब तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी. राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर मौसम सामान्य रहा .मौसम विभाग के अनुसारपटना में बुधवार  को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. राजधानी पटना में शाम के बाद हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं.