LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बारिश और आंधी से लुढ़केगा तापमान का पारा,भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पटना का बदला मौसम का मिजाज

बिहार में बारिश और आंधी से लुढ़केगा तापमान का पारा,भीषण गर्म

पटना- सूरज की तल्खी और गर्म हवा ने लोगों की नींद हराम कर दी है. मई का महिना बिहार के लिए गर्मी का नया रिकॉर्ड बना दिया. इस महीने ज्यातर दिन का पारा 40 डिग्री से उपर हीं रहा.मौसम विबाग के अनुसार रेगिस्तानी हवा ने लगातार पारा बढ़ाया. दिन में लगता था कि किसी भठ्टी के पास से गुजर रहे हों.हीट वेव से 35 से भी अधिक मौतें हो चुकी हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आंधी के साथ बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिकचक्रवाती हवा के दबाव के कारण आंधी के साथ बारिश हो सकती है.पटना में 2 जून को बारिश की संभावना है.इससे तापमान का पारा नीचे लुढ़कने की संभावना है.वही तपीश से लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद लू  से लोगों को राहत मिल सकती है.पटना में दो जून की शाम हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग के अनुसार  लोगों को अभी गर्मी से ज़्यादा राहत नहीं मिलने वाली है. मौसन विभाग का कहना है कि बिहार में समय से मानसून आने की उम्मीद हैं. अभी मानसून केरल में है. 

 मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप. बराबर मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं. शनिवार को बादल छाए रहने और पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. शनिवार को कई जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस कमी हुई. हालांकि गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना कम है. अगले आठ जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है.

बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है.लू लगने से रोजाना लोग मर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार  रविवार को कुछ जिलों में हीटवेव  जारी रहेगा. कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएगें.  

NSIT
Nsmch