LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

बिहार के 23 शहरों में लुढ़का पारा, घने कोहरे का सितम, अभी और बढ़ेगा ठण्ड

बिहार के 23 शहरों में लुढ़का पारा, घने कोहरे का सितम, अभी और

PATNA- बिहार में ठंड का जोर अभी चरम पर है। राजधानी पटना के साथ-साथ कुल 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. राजधानी पटना में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है. बिहार में सुबह-शाम लोगों को ठंड कंपकंपा रही रही है. दिन में धूप खिल जाने से राहत रहती है लेकिन पिछले दो-तीन दिन से तो दिन में ठंड का अहसास तेज होने लगा है. सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह रहा है. वहीं रात में ठंड ज्यादा बढ़ जा रही है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 'पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा. बिहार  में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस सबौर और पूसा में दर्ज किया गया. वहींं राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक जारी है. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 और 3.1 किमी के बीच मौजूद है. ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं राज्य के अधिकतम तापमान में अगले तीन से चार दिन के दौरान 2.-3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा सुबह से समय राज्य के अधिकांश भागों में होने का पूर्वानुमान है.'

पटना के साथ गया, सीवान,छपरा, हाजीपुर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया,दरभंगा समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी,औरंगाबाद, किशनगंज,शिवहर सीतामढ़ी, औरंगाबाद, मोतिहारी,बेतिया में भी पारा लुढ़कने लगा है. विभाग के अनुसार  दिसम्बर तक  दिन में धुप निकलेगा, सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है.आसमान साफ रहेगा, इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 1 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.
 पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है.  28 दिसंबर के बीच सूबे में तापमान सामान्य बना रहेगा. इस दौरान दिन में धूप निकलेगी. सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है, 

वहीं बिहार में ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. रविवार सुबह पटना के मुरादपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 486 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में है.इसके साथ-साथ पूर्णिया, सहरसा, गया, बेगूसराय, अररिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी हवा खराब श्रेणी में है। यहां एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है.