LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

जहानाबाद में राजद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव के पक्ष में तेजस्वी यादव ने जनसभा को किया संबोधित, लोगों से कहा 'तुम मुझे वोट दो मैं तुझे नौकरी दूंगा'

जहानाबाद में राजद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव के पक्ष में तेजस्व

ARWAL : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी एवं भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य गुरुवार को जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अरवल जिला स्थित कुर्था विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल खेल मैदान कुर्था पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी एवं दीपांकर भट्टाचार्य की जनसभा में भारी तादाद में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं तेजस्वी को चाहने वाले युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। भीड़ इतनी थी कि तेजस्वी को देखने के लिए युवा बेरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। 

तेजस्वी यादव ने युवाओं में जोश भरते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे नौकरी दूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने मिजाज को टनाटन-टनाटन रखिए। तभी आपलोगों को नौकरी फटाफट मिलेगा और बहनों के खाते में लाख  रुपये जाएगा खटाखट। भाजपा का हो जायेगा सफाचट और लालटेन को वोट मिलेगा ठकाठक। 

तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रसाद यादव के पक्ष में कुर्था विधानसभा क्षेत्र की जनता से जिताने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि हमारी हड्डी में चोट है तथा बुखार भी है। लेकिन जब देश का लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए। देश का संविधान एवं लोकतंत्र बचाने के लिए जो भी कुर्बानी देना पड़े देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दर्द आपलोगों के दर्द के आगे कुछ नहीं है। आपलोग के पास बेरोजगारी के दर्द, गरीबी का दर्द एवं महंगाई का दर्द है। उससे ज्यादा मेरा कमर दर्द नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत मैने बढ़ाया, जातीय जनगणना हमने कराई है। आज आपलोगों से कहने आए हैं कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुंझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा।

आज तेजस्वी कुर्था में लोगों से कहता हूँ कि तुम मुझे वोट दो मैं तुझे नौकरी दूंगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दी, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। उनके द्वारा सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। अब देश की जनता उनके झूठे वादों के चक्कर में नहीं पड़ने वाली है। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आपलोग 1 जून को लालटेन छाप पर बटन दबाकर सुरेन्द्र प्रसाद यादव को जिताईए। क्योंकि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तीनों नेताओं ने सभा में मौजूद लोगों से जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव को माला पहनाकर जीताने की अपील की। इस मौके पर कुर्था विधानसभा के विधायक बागी कुमार वर्मा,जहानाबाद विधानसभा के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव,अरवल विधायक महानंद सिंह,औरंगाबाद लोकसभा प्रत्याशी अभय कुशवाहा,पूर्व विधायक शिववचन यादव,युवा लोजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव,जिला परिषद सदस्य रंजन यादव,महेश यादव,युवा राजद नेता रिक्की यादव,राहुल यादव,सुनील सक्सेना,सुनील यादव,अवधेश यादव  सहित कई महागठबंधन के नेता मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट