LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में पीएम मोदी पर तेजस्वी ने किया जोरदार हमला, कहा बोलने के लिए झूठ नहीं बचा तो समाज में फैला रहे जहर

अरवल में पीएम मोदी पर तेजस्वी ने किया जोरदार हमला, कहा बोलने

ARWAL : बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अरवल के मधुबन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और समाज में जहर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। जब लालू यादव उनके धमकी से नहीं डरे तो बेटा भी नहीं डरेगा। फिलहाल पूरे देश को एक ठग के द्वारा ठग लिया गया और उसकी सारी विकास की राशि गुजरात में खर्च की जा रही है। 

उन्होंने अरवल के मधुबन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में घमंड और तानाशाह को बिहारी ही समाप्त कर पाएंगे। ऐसे में आगामी 1 जून को अंतिम चरण में होने वाले मतदान को लेकर उन्होंने शत प्रतिशत मतदान महागठबंधन के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेंद्र सुरेंद्र प्रसाद यादव के पक्ष में डालने का आम लोगों से अपील किया। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मुद्दों पर बोलने की बजाय हिंदू-मुस्लिम की बातें कर रहे हैं। 2014 में उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने और काला धन लाने का लाने का झूठा वादा कर चुनाव जीता तो 2019 में पुलवामा हमले के बाद उपजी भावना के दाम पर सत्ता में आए। लेकिन 10 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया। 

तेजस्वी ने कहा की 2024 के चुनाव में तो अब पीएम के पास बोलने के लिए झूठ भी नहीं बचा है। समाज में जहर फैलाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पीएम के पास कुछ बोलने के लिए नहीं बचा तो अब हिंदू-मुस्लिम की बातें कर समाज में जहर घोलना चाहते हैं। बिहार को विशेष पैकेज के अपने वादे पर बात नहीं करते हैं इसलिए ऐसी सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने मगध में कुशवाहा समाज के लोगों से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 7 टिकट उनके समाज के साथियों को दिया है। जगदेव जयंती के मौके पर सम्मेलन में उन्होंने वादा किया था कि अगर आप चार कदम चलेंगे तो 16 कदम आगे बढ़ाएंगे। 

वहीँ वीआईपी संरक्षक मुकेश सहनी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह समय बदलाव लाने का है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से लड़ रही है। लेकिन सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। किसानों, गरीबों व युवाओं के लिए यह चुनाव नहीं, एक चुनौती है। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इस मौके पर दर्जनों कुशवाहा समाज के लोग जदयू का दामन छोड़कर राजद में शामिल हुए। पैर में लगी हड्डी के चोट के बाद भी उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में 230 चुनावी सभा कर चुके हैं और जब तक मोदी को यहां से हटा नहीं लिया जाएगा। तब तक वह आराम नहीं करेंगे। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, औरंगाबाद लोकसभा के प्रत्याशी अभय कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, जहानाबाद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, अतरी के विधायक रणजीत यादव, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह,अरवल विधायक महानंद सिंह, विधायक सर्वजीत, कुर्था के विधायक बागी कुमार वर्मा, गुरुवा के विधायक विनय यादव, एमएलसी रिंकू यादव,राजद के वरिष्ठ नेता रामाशीष रंजन प्रवीण कुमार यादव, नप के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद के अलावे दर्जनों लोग चुनावी सभा में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष जगजीवन राम के द्वारा किया गया।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट