LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

तेज प्रताप यादव ने तख़्त श्री हरमंदिर जी में टेका मत्था, लालू यादव और बिहार के लिए की खास प्रार्थना

 तेज प्रताप यादव ने तख़्त श्री हरमंदिर जी में टेका मत्था, ला

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा तख़्त श्री हरमंदिर जी में मत्था टेका. उन्होंने कहा कि वे बचपन से गुरुद्वारा आते रहे हैं. पहले वे अपने पिता लालू यादव के साथ यहां आते थे. गुरुद्वारा आने के पीछे किसी खास कारण का नहीं होना बताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने यहां प्रार्थना की और अरजी लगाई है. विशेषकर अपने पिता लालू यादव के लिए उन्होंने प्रार्थना करने की बात कही. साथ ही बिहार बेहतर और खुशहाल रहे तथा सबका जीवन बढ़िया बीते इसके लिए उनकी विशेष प्रार्थना रही. 

वहीं गुरुद्वारा पहुँचने पर तेज प्रताप यादव का खास स्वागत किया गया. उन्होंने गुरुद्वारा परिसर का भ्रमण किया. इस दौरान निहंगों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाया. माथे पर विशेष सिख पट्टा बांधकर तेजप्रताप यहां कुछ समय तक रहे और दर्शन – प्रार्थना की. गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव काफी धार्मिक किस्म के व्यक्ति माने जाते हैं. वे अक्सर अलग अलग धर्मस्थलों में पूजन विधान करते दिखते हैं. इसी क्रम में इस बार उन्होंने गुरुद्वारा जाकर अरजी लगाई है. 

Diarch GO

तख़्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जीसिखों के दसवें गुरु श्री गोबिन्द सिंह का जन्मस्थान है। गुरु गोविन्द सिंह का जन्म 22 दिसम्बर 1666 को हुआ था. यह स्थान सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के जन्म स्थान तथा गुरु नानक देव के साथ ही गुरु तेग बहादुर सिंह की पवित्र यात्राओं से जुड़ा है। आनंदपुर जाने से पूर्व गुरु गोबिंद सिंह के प्रारंभिक वर्ष यहीं व्यतीत हुये। यह गुरुद्वारा सिखों के पाँच पवित्र तख्त में से एक है।भारत और पाकिस्तान में कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे की तरह, इस गुरुद्वारा को महाराजा रणजीत सिंह द्वारा बनाया गया था।