LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षिका से 'इश्क' लड़ाने लगे मास्टर साहब, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

जहानाबाद में बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षिका से 'इश्क' लड़ान

JEHANABAD : बीते दो दिनों से सोशल मीडिया में एक शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. उक्त शिक्षक एक महिला के साथ बंद कमरे में इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं. दोनों पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि गुरु जी खुद के मोबाइल से ही उक्त महिला के साथ इश्क फरमाने का वीडियो भी बना बैठे.उक्त वीडियो में शिक्षिका वीडियो बनाने पर आपत्ति भी दर्ज करा रही है.हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

हालाँकि गुरु जी ने इसे यादगार के तौर पर खुद के पास ही उक्त वीडियो को रखने की बात कहते सुने जा रहे हैं. भले ही वीडियो बनाने के पीछे गुरु जी की मंशा कुछ भी हो. लेकिन वीडियो गुरु जी के लिए गले का फास बन गया. महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल शिक्षा के मंदिर में गंदे काम करने वाले ऐसे शिक्षकों की करतूत से पूरा शिक्षक महकमा शर्मशार है. फिलहाल इस शिक्षक की बहाली भी संदेह के घेरे में है. जिसकी जांच चल रही है. 

नाम नहीं छापने के शर्त पर कुछ शिक्षकों ने दबे जुबान से बताया कि यह शिक्षक जहानाबाद प्रखंड के एक पूर्व बीईओ का चहेता हुआ करता था, जो स्कूल इंस्पेक्शन में कई दफा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ भी आया-जाया करता था. जिस महिला के साथ वह रंगलेलिया मनाते हुए नजर आ रहा है. वह महिला कौन है, फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है. 

उक्त महिला शिक्षक है या छात्रा, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर पा रहा है. मामले में आरोपी शिक्षक के मोबाइल पर कॉल कर कई दफा उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया. लेकिन कॉल का रिस्पांस नहीं मिला. आनन-फानन में आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले गुरु जी से विभाग द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है.

NSIT
Nsmch