LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

अररिया में भीड़ का तालिबानी फैसला, चोरी के आरोप पकड़ाये युवक के गुप्तांग में डाला मिर्ची पाउडर, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

अररिया में भीड़ का तालिबानी फैसला, चोरी के आरोप पकड़ाये युवक क

ARARIA : जिले में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़ रखा है और उनका हाथ बांधकर उसके साथ अमानवीय कृत्य कर रहा है। युवक का पैंट खोलकर उनके गुप्तांग में मिर्ची का पाउडर डालने जाने जैसे कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है।

चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक इस कृत्य से कराह रहा है। बावजूद इसके चारों ओर जमा भीड़ न तो उसका बचाव कर रही है और न इस तरह के कृत्य को करने वाले को रोक रही है। अलबत्ता मौजूद कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने से जरूर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

वीडियो वायरल होने के बाद अररिया जिला पुलिस तुरंत एक्शन में आई और वायरल वीडियो का तकनीकी शाखा से सत्यापन कराया गया। तकनीकी शाखा के द्वारा वीडियो के नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर के होने की पुष्टि की गई। जिसके उपरांत नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के द्वारा अररिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। 

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर और अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी मो. सिफत पिता - अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है और वायरल वीडियो में शामिल अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए तकनीकी शाखा से जांच में वीडियो की सत्यता प्रमाणिक होने की बात करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की बात कही।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट