LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में टीसी के लिए छात्रों से पैसा लेना हेडमास्टर को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लिया संज्ञान, अब होगी कार्रवाई

अरवल में टीसी के लिए छात्रों से पैसा लेना हेडमास्टर को पड़ा म

ARWAL : अरवल  जिले के प्राथमिक विद्यालय पिपरा बंगला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार द्वारा बच्चों से स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने के एवज में पैसे लेने का विडियो वायरल हुआ था। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग नीरज कुमार को निदेशित करते हुए इसकी सत्यता की जाँच कराई गई। 

नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, अरवल एवं विकास कुमार, बी०पी०एम०, बी०आर०सी०, अरवल द्वारा संयुक्त रूप से जाँच के क्रम में आरोप सत्य पाया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नियोजन इकाई द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा रही है एवं विभागीय कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

बता दें की अरवल में इस वीडियो के आधार पर प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अब देखना है की प्रशासन की ओर से उनपर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है। हालाँकि बताया जा रहा है की प्रधानाचार्य के पैसे लेने की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गयी है। 

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट