LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

बिहार में सूरज बरसा रहा है आग, तीखी धूप और लू ने जीना किया दुश्वार, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कर दिया जारी अलर्ट

बिहार में सूरज बरसा रहा है आग, तीखी धूप और लू ने जीना किया द

पटना- सूबा-ए- बिहार में मौसम का मिजाज तल्ख है. मौसम विबाग के अनुसार बिहार के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान 28 से 29 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं.इस दौरान तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. बिहार के कुछ जिलों के लिए 28 अप्रैल के लिए  हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. तापमान का पारा लगातार चढ़ रहा है. शेखपुरा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया. 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को शेखपुरा लगातार दूसरे दिन भी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. 

रविवार को बिहार में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. भीषण गर्मी के अलावा कुछ जिलों में  हीट वेव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बिहार में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. पश्चिमी हवाओं की तीव्रता ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बिहार में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से चार से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने रोहतास, भभुआ, औरंगबाद, गया, बक्सर, भोजपुर, अरवल में भीषण लू  को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.  वहीं, पटना समेत सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, जमुई, बांका, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और  मुंगेर में भीषण लू को लेकर मौसम विभाग ने  चेतावनी जारी की है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जरूरी सावधानी बरतें. बिना काम के  धूप में नहीं निकले . पानी का सेवन भरपुर मात्रा में करें. धूप में निकलने से पहले पूरे बदन को चहरे सहित ढ़क लें, पानी का बोतल अपने साथ रखें. बेचैनी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.