LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

गर्मी का यूटर्न! पटना समेत इन जिलों का चढ़ेगा पारा, बिहार में इन जनपदों के लिए बारिश का यलो अलर्ट

गर्मी का यूटर्न! पटना समेत इन जिलों का चढ़ेगा पारा, बिहार मे

पटना- बिहार के लोगों को तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली है. तापमान में गिरावट आ गई है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यानी 14 मई से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी. जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं 17 मई को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है. जिससे कई जिलों में बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है.  एक टर्फ रेखा मेघालय से लेकर उप हिमालय हिमालयी पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इसका असर बिहार में भी दिखेगा. इसी अनुमान के आधार पर बिहार में उक्त अवधि के दौरान गर्जन के साथ बारिश की बात कही जा रही है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार बिहार के कमोबेस सभी जिलों में 14 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है.