LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

बांका में सुधा डेयरी की गाड़ी पलटी, आइसक्रीम, पेड़ा, दही लूट कर ले गए लोग

बांका में सुधा डेयरी की गाड़ी पलटी, आइसक्रीम, पेड़ा, दही लूट

BANKA : बांका में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान चालक गाड़ी में ही फंस कर घायल हो गया। इस दौरान गाड़ी में लोड आइसक्रीम, पेड़ा सहित कई मिल्क प्रोडक्ट थे, जिसे लूटने के लिए लोगों की होड़ लग गई। हालांकि कुछ लोगों का ध्यान चालक पर भी गया, जिसे उन्होंने बाहर निकाला। आज इस घटना का वीडियो सामने आया है।

घटना मंगलवार शाम रजौन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सुधा कंपनी की एक ऑटो दुकानों में सामग्री देने के लिए जा रही थी। इसी क्रम में रूपसा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Diarch GO

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर पहुंच कर कुछ लोगों ने चालक को बचाया। पहले लोगों ने गढ्ढे में गिरी गाड़ी खींचने की कोशिश की। सफलता न मिलने पर फिर ट्रैक्टर की मदद से ऑटो को खींचकर बाहर निकाला गया। लेकिन इसी बीच कुछ लोग गाड़ी के अंदर रखी सामग्री लूटने में लग गए।  

हादसे में ऑटो चालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया है। चालक की पहचान भागलपुर जिले के हाजीपुर खोरद गांव निवासी मिंटू कुमार के तौर पर हुई है। ऑटो चालक ने बताया है कि सुधा से संबंधित सामग्री लोगों ने लूट लिया है। इसमें आइसक्रीम, पेड़ा, दही सहित अन्य सामान था।

NSIT
Nsmch