LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

शीतलहर की चपेट में सूबा-ए-बिहार, बिहार को अभी ठंड-कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, 27 जनवरी तक और गिरेगा तापमान

शीतलहर की चपेट में सूबा-ए-बिहार, बिहार को अभी ठंड-कोहरे से न

पटना- बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.  पटना मेंबुधवार को सूर्य कोहरे की ओट से बाहर नहीं निकले. गुरुवार की अहले सुबह ठंड और कनकनी ने लोगों के दिनचर्या पर खासा असर डाला और गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. तो वहीं  पुरवैया हवा पछुआ हवा ने साथ मिलकर बिहार के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में ठंड को और प्रचंड कर दिया है.

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.

सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.  पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार पटना, पूर्णिया, गया और भागलपुर समेत सूबे के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्वभागों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे ने रेल,सड़क,हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पटना हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें भी प्रभावित हुई है. कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. इस मौसम में बजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी बरते की सलाह चिकित्सक दे रहे है.

NSIT
Nsmch