LATEST NEWS

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

अजीब संयोग: राम जी के नाम पर सियासत की बातें करते ही धराशाई हुआ मंच, पूर्व सांसद सहित कई हुए चोटिल

अजीब संयोग: राम जी के नाम पर सियासत की बातें करते ही धराशाई

GAYA : बिहार के गया में अजीब संयोग देखने को मिला. गया में पसमांदा मुस्लिम समाज की सभा हो रही थी. इसी दौरान एक वक्ता द्वारा समुदाय विशेष के नाम पर सियासत भरी बातें कहीं जाने लगी. इस बीच उस समुदाय के आराध्य का नाम लिया गया, लेकिन यह संयोग था, कि अराध्य का नाम लेते ही मंच अचानक हिलने लगा और फिर धराशाई हो गया. इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. कई चोटिल हो गए. गौरतलब हो, कि फ्रीडम फाइटर पूर्व मंत्री अब्दुल क्यूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि मनाने के क्रम में इस तरह का वाक्या सामने आया.

 यह मामला गया जिले के अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव का है, जहां पसमांदा मुस्लिम समाज की सभा चल रही थी. पसमांदा मुस्लिम की सभा में एक वक्ता भाषण दे रहे थे. वक्ता द्वारा सामुदायिक विशेष के नाम पर सियासत भरी बातें कही जा रही थी. किंतु जैसे ही उस समुदाय के आराध्य का नाम आया. मंच धराशाई हो गया. इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया. कई लोग चोटिल हो गए.

Diarch GO

जानकारी के अनुसार फ्रीडम फाइटर पूर्व मंत्री अब्दुल कयूम अंसारी की 51 वीं पुण्यतिथि गया के डिहुरी में मनाई जा रही थी. पसमांदा समाज की ओर से यह पुण्यतिथि मनाई जा रही थी. इस मौके पर जैसे ही आराध्य का नाम आया. मंच धराशायी हो गया. हालांकि इसके बाद भी मंच गिरने के बाद सभा हुई, लेकिन खुले में. इस मौके पर पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे. वक्ताओं द्वारा अब्दुल क्यूम अंसारी के उत्कृष्ट कार्यो के बारे में बोला जा रहा था. वहीं, कुछ वक्ताओं के द्वारा एक विशेष समुदाय के अराध्य का नाम लेकर भाषण देने के क्रम में यह अजीब संयोग देखने को मिला. मंच अचानक से भरभरा कर धराशायी हो गया. 

इस मंच के गिरने की घटना में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी के बाएं पैर में चोट आई. उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि दाहिने पैर के घुटने में पहले से ही बेल्ट बांध रखा था. अब मंच गिरने से और चोट लग गई है. कुछ और लोगों के भी चोटिल हो जाने की बात बताई जा रही है

NSIT
Nsmch