LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BREAKING- जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, 9 श्रद्धालु घायल, कई की हालत गंभीर

BREAKING- जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7

जहानाबाद: जिले में सावन के चौथे सोमवार को वाणावर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के मंदिर में भगवान शंकर के जलाभिषेक के समय भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 9 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. इनमें से कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही  है. प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है.

सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की होने लगी. कतार में खड़े भक्तों की धक्का-मुक्की से रेलिंग टूट गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है.

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे का कहना है कि इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है जबकि नौ लोग घायल हुए हैं. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.वहीं मंदिर में भगदड़ कैसे मची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


NSIT
Nsmch