LATEST NEWS

  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया लापरवाही का आरोप
  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया

  • Patna High Court
  • पटना हाई कोर्ट ने भारत में नकली नोटों के सरगना को दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान से नेपाल तक

  • Samrat Choudhary prayed to Goddess Durga
  • सीएम सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत,

  • पटना के गांधी मैदान में जलेगा 90 फीट का रावण :  85 फीट कुंभकरण और 80 फीट के मेघनाथ का होगा दहन
  • पटना के गांधी मैदान में जलेगा 90 फीट का रावण : 85 फीट कुंभकरण और 80 फीट

पुलिस पर लग रहे आरोपों के बचाव में उतरे एसएसपी राजीव मिश्रा, कहा - शिकायत के 20 मिनट में होगी प्राथमिकी, फ्री में मिलेगी एफआईआर की कॉपी

पुलिस पर लग रहे आरोपों के बचाव में उतरे एसएसपी राजीव मिश्रा,

PATNA : पटना के सचिवालय ,गांधी मैदान और राजीव नगर थाना में पीड़ितों के गुहार नहीं सुने जाने के खबर प्रकाशित होने के बाद पटना पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने खुद सभी थाना के सीसीटीवी का अवलोकन किया । जिस बात की जानकारी देते हुए dig सह पटना ssp  राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि तीन थानों में जिन घटनाओं को लेकर पुलिस की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है वो बिल्कुल असत्य है। राजीव नगर थाना के मामले में ओडी पदाधिकारी ने महिला को रिस्पॉन्ड किया था महिला ने ओडी पदाधिकारी को पीओ पर वाहन से चलने की मांग की थी ।वही सचिवालय और गांधी मैदान थाना के मामले में भी पीड़ित की बात तुरंत सुनी गई है। 

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा की जनता का पुलिस पर विश्वास हमारा संकल्प है, जिसमें जनता का विश्वास जीतना है। इसी जन विश्वास को कायम रखने के लिए पटना पुलिस सहित बिहार पुलिस किसी भी शिकायतकर्ता की शिकायत को 20 मिनट के अंदर सुन उस पर जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं। 90  प्रतिशत मामलों में लोगों को शिकायत देने के बाद उसका रिसिप्ट उन्हें प्रदान किया जा रहा है । माइनर बच्चों के गुमशुदगी के मामले की 20 मिनट में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के आदेश है। उन्होंने बताया कि साथ ही अब लोगो को थानों से फ्री में fir की कॉपी दी जाएगी । 

वही जिन मामलों में केवल शिकायत दी जाती है। उन मामलों में 30 दिनों में उस मामले का जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पटना पुलिस का पहला लक्ष्य  है कि 1 जून से 30 जून तक शिकायतें थानों में मिली है। उन सभी मामलों की जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की जो अवधारणा जनता के विश्वास को लेकर बिहार पुलिस अपने कार्यों को और भी डिजिटाइज करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।  पटना पुलिस जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए जो रिसिप्ट फिजिकल फॉर्म में दे रहे हैं। उसे एक महीने के अंदर व्हाट्सअप या मेल के जरिए डिजिटल फॉर्म में देना शुरू करेंगे । 

गौरतलब हो कि मंगलवार को  पटना East West North Central और ग्रामीण एसपी एक साथ पटना पुलिस कप्तान के साथ बैठे ।बारी बारी से अपने क्षेत्रों के थानेदारों के कामों और रिस्पॉन्स टाइम का पीड़ितों से फीड बैक लिया है।बताया गया कि थानों में 60 प्रतिशत शिकायत के मामले में 30 मिनट में लोगों की बात सुनी गई। सिर्फ 10 प्रतिशत मामले में 1 से 2 घंटे का समय अन्य कारणों से लगा । सभी सिटी एसपी ने कुछ शिकायतकर्ताओ से बारी बारी से बात कर उनका फीड बैक लिया है।आगामी दिनों में पटना पुलिस का लक्ष्य है शिकायतकर्ता की प्रतिक्रिया लेने के लिए थानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट