LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया लापरवाही का आरोप

मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा,
मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : शहर के गांधी मैदान स्थित पानी टंकी के सामने और महावीर चौक कंप्यूटर स्टैंड के समीप संचालित 'शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर' में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद शनिवार को भारी हंगामा देखने को मिला। घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


ऑपरेशन के बाद खून की कमी और डॉक्टर पर गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन किए जाने के बाद शरीर में खून की कमी होने की बात बताई गई, और इसी स्थिति के बीच मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने सीधे तौर पर अस्पताल के प्रोपराइटर डॉ. रमेश कुमार पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि, चिकित्सा में किसी प्रकार की कोताही बरती गई या मौत के वास्तविक कारण क्या थे, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति

मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और उनके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते अस्पताल के सामने भारी भीड़ जुट गई और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष और यातायात थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का पुरजोर प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी और पुलिस मामले को नियंत्रित करने में जुटी थी।


जांच के बाद ही स्पष्ट होगी मौत की असल वजह

इस पूरे मामले में मरीज की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच और इलाज से संबंधित मेडिकल दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति और मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट