LATEST NEWS

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

SSB जवान ने पत्नी को कराई बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तैयारी, नौकरी लगते ही कहा, मैं पति के साथ नहीं रहना चाहती, चली गई दूसरे के पास

SSB जवान ने पत्नी को कराई बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तैयारी, न

MUZAFFARPUR : परिवार के मर्जी के खिलाफ एसएसबी के एक जवान ने अपन प्रेमिका से शादी की, फिर वाराणसी में उसे अपने साथ रखकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तैयारी कराई। लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी के इरादे बदल गए और अब शिक्षिका बनने के बाद महिला ने अपने पति से रिश्ते तोड़ दिए। अब जवान की शिक्षक पत्नी रिश्ते में चाचा लगनेवाले एक व्यक्ति के साथ रहना चाहती है।  वहीं, दूसरी ओर महिला का पति परेशान है और वह महिला को वापस लाने की गुहार लगा रहा है. 

मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से जुड़ा है। शिक्षिका सीतामढ़ी जिले के निवासी व एसएसबी जवान की पत्नी हैं. शिक्षक की नौकरी ज्वाइन करने के बाद बीते एक जनवरी से वह स्कूल से अनुपस्थित चल रही थी। इस दौरान उसने स्कूल में कोई जानकारी नहीं दी थी कि वह कहां जा रही है। बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर उनकी मां ने उसके रिश्ते के चाचा पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी थी. 

पति पर लगाया पिटने का आरोप

शिक्षिका ने बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने को अपनी गलती बताया है. साथ ही अपने पति पर इसने कई तरह के आरोप लगाए है. इसका कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है. वह किसी चाचा के साथ रहना चाहती है. महिला ने अपने पति पर मारपीट का गंभीर आरोप भी लगाया है. उसका कहना है कि उसके पति की ओर से उसके साथ मारपीट की जाती है. इस कारण वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

अपनी पसंद से की शादी

महिला के अनुसार उसकी शादी उसके मर्जी से नहीं हुई थी. जबकि, महिला की मां का कहना है कि बीपीएससी शिक्षिका ने एसएसबी जवान से अपनी मर्जी से शादी की थी. लेकिन, वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है. वह अपने चाचा के साथ रहना चाहती है। चूंकि महिला बालिग है, ऐसे में कोर्ट ने भी उसके फैसले पर अपनी स्वीकृति दे दी। बताया जाता है कि यह घर के बगल में रहते है. महिला के अनुसार वह अपनी शादी को खत्म करने के लिए कोर्ट में तलाक का मामला दायर करेगी।

NSIT
Nsmch

इधर, शिक्षिका के पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को बीपीएससी की तैयारी कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा था. अब शिक्षक पद पर चयनित होने पर उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली है. चयनित होने से पहले उसकी पत्नी का बात- व्यवहार ठीक रहता था. महिला का पति वाराणसी में पदस्थापित है. पत्नी बनारस में साथ रहती थी. मारपीट किये जाने के आरोप को पति ने गलत बताया है