LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में रफ्तार का कहर, अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

अरवल में रफ्तार का कहर, अलग अलग  जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना म

अरवल जिले में रफ्अतार का कहर देखने को मिला है. अलग अलग सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई. पहली दुर्घटना कुर्था थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गांव में हुई जहां मखदुमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र लकी कुमार की पटना इलाज के क्रम में मौत हो गई वही दूसरी घटना कलेर थानाक्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ के पास हुई जहां एक अज्ञात वाहन ने एक टेम्पु में जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत और आठ  व्यक्ति घायल हो गए. मृतक की पहचान वर्दली बिघा गांव निवासी सतेंदर सिंह यादव के रूप में हुई है.  सभी टेम्पु पर सवार एक हीं गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

 तीसरी घटना करपी थानाक्षेत्र के खजूरी के पास हुई जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान अरवल जिले के राजद नेता बैर बिघा गांव निवासी लाल बहादुर शास्त्री और उनके भतीजे उदय कुमार,  भूआपुर गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई.

वहीं घायल युवक की पहचान भूआपुर के ही गोल्डेन कुमार एवं विक्रम कुमार के रूप में कि गई है जहाँ सभी को सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल अरवल में जाकर एसपी मोहम्मद कासिम,एसडीपीओ राजीव रंजन,समेत कई पुलिस पदाधिकारी और विधानपरिषद सदस्य नागेंद्र कुमार रिंकू समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजन से घटना की जानकारी ली और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

 वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया . जहां परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

NSIT
Nsmch