LATEST NEWS

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

सपा ने दामाद को, कांग्रेस ने लालू प्रसाद के समधी को दिया झटका, टिकट पाने की उम्मीदों को तोड़ा तो लगा दिया बड़ा आरोप

सपा ने दामाद को, कांग्रेस ने लालू प्रसाद के समधी को दिया झटक

DESK : कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लालू प्रसाद के दामाद तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा करने के बाद उन्हें बेटिकट कर खुद प्रत्याशी बनने का फैसला किया था। अब हरियाणा में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां गुड़गांव सीट से लालू प्रसाद के समधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव टिकट पानेवालों में बड़े दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने उनकी जगह राज बब्बर को टिकट दे दिया। 

पार्टी में इस तरह से दरकिनार किए जाने के बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है कि हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निपटाने की साजिश रची है। हालांकि, टिकट नहीं मिलने के बावजूद भी अजय सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी का साथ देने की घोषणा की है। 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अजय सिंह यादव ने एक पोस्ट में लिखा है- "मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करूंगा। लेकिन हरियाणा प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं को निपटाने की एक गहरी साजिश रची है। मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।" गुड़गांव लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है जिसके लिए 6 मई तक नामांकन का काम चलेगा।

कौन हैं अजय सिंह यादव, क्या है लालू प्रसाद से रिश्ता

अजय सिंह यादव गुड़गांव लोकसभा सीट के तहत आने वाली नौ विधानसभा सीटों में एक रेवाड़ी विधानसभा से लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं। 1991 से 2004 तक लगातार जीते अजय सिंह यादव 2014 में चुनाव हार गए थे। लेकिन 2019 में उनके बेटे और लालू के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस के लिए यह सीट दोबारा जीत ली। चिरंजीव लालू यादव की बेटी अनुष्का के पति हैं और काफी समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं।

NSIT
Nsmch