LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बेटे ने पकड़ा बीजेपी का कमल, तीन बार से कांग्रेस से थे सांसद

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बेटे ने पकड़ा बीजेपी का कम

DESK : पंजाब में एक तरफ अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब की सभी 11 सीटों को जीतने की कोशिश में जुटी भाजपा को एक मजबूत कैंडिडेट का भी साथ मिल गया है. यहां तीन बार कांग्रेस की तरफ से सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रवनीत सिंह पंजाब में बड़ा चेहरा माने जाते हैं। ऐसे में उनके जाने से कांग्रेस के चुनावी अभियान को बड़ा झटका लगा है। 

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं रवनीत

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। फिलहाल, वह लुधियाना से सांसद हैं और उन्हें राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में माना जाता था। 2009 में वह पहली बार सांसद बने, जिसके बाद 2014 और 2019 में भी उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

अब भाजपा के साथ खेलेंगे चौथी पारी

कांग्रेस के साथ तीन पारी खेलने के बाद अब अवनीत सिंह ने अपनी चौथी पारी भाजपा के साथ खेलने का फैसला लिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर रवनीत बिट्टू को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और बुके देकर उनका स्वागत किया.