LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कभी तेज धूप तो कभी बदरा...फिर बिहार में बारिश का अलर्ट, जान लीजिए आपने जिले का हाल-ए- मौसम

कभी तेज धूप तो कभी बदरा...फिर बिहार में बारिश का अलर्ट, जान

पटना: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज अचानक परिवर्तित हो गया है. इस कारण न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है.  उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं.बिहार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक राज्य में कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस कारण बिहार में 27 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत राज्य के कई जिलों में 27 फरवरी के बारिश के बाद 28 और 29 फरवरी को कोहरा देखने को मिल सकता है. 

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है. तो 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. 27 फरवरी से बिहार के 19 जिलों पटना, गया, जहानाबाद,नालंदा,  बेगूसराय, नवादा,अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय शेखपुरा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, खगड़िया में एक-दो स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है पटना मौसम विबाग के अनुसार 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से इस माह के अंत तक ठंड रहने की संभावना है.

NSIT
Nsmch

इस साल ठंड ज्यादा दिन तक रह गई.  फिलहाल अगले 5 दिन तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.