LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

इंडो नेपाल सीमा से सटे जयनगर में डीएम एसपी के साथ जवानों ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से की निर्भय होकर मतदान करने की अपील

इंडो नेपाल सीमा से सटे जयनगर में डीएम एसपी के साथ जवानों ने

MADHUBANI : इंडो नेपाल सीमा से सटे जयनगर में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं  पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में बुधवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला पुलिस एवं सी0ए0पी0एफ0 द्वारा संयुक्त रूप से जयनगर थाना क्षेत्र में ऐरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जयनगर थाना से शुरू होकर शहिद चौक,कमलारोड, मेन रोड,भेलवा चौक,होते हुए वाटर वेज चौक तक निकाला गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार ने आम लोगो से भयमुक्त एवं भयरहित माहौल में निष्पक्ष मतदान करने हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु अनुरोध किया। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने व लोगों को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। मतदाताओं से मिलकर उनको भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन उनके साथ है। वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार करें। जयनगर में सब की कैंप पहले से ही है उसके बावजूद भी यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताकि लोगों में उत्साह बढ़ मतदान को लेकर लोग निर्भीक होकर मतदान करें।कहा की चुनाव में किसी प्रकार का अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार ने आम लोगो से भयमुक्त एवं भयरहित माहौल में निष्पक्ष मतदान करने हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु अनुरोध किया। अरविंद कुमार वर्मा ने बताया की मधुबनी जिले में लोकसभा चुनाव दो चरण में होने जा रहे हैं। 

पहले झंझारपुर लोकसभा का चुनाव होगा। उसके बाद मधुबनी लोकसभा का चुनाव होगा। जिसको लेकर इंडो नेपाल सीमा से सटजयनगर में यह फ्लैग मार्च किया गया है ताकि मतदाता निवि होकर मतदान का प्रयोग करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील किया चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार,बीडीओ राजीव रंजन,सीओ सुजाता कुमारी,थाना प्रभारी अनूप कुमार सहित अन्य मौजूद थें।

NSIT
Nsmch

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट