LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

सीतामढ़ी में किराना कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी, बेटी की शादी की खरीदारी के लिए रखे थे रुपए, घर में घुसे चोर सब ले गए

सीतामढ़ी में किराना कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी,  बेटी

SITAMADHI : सीतामढ़ी जिले के डूमरा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने किराना व्यवसायी के घर में घुसकर अलमारी में रखे हुए 10 लाख कैश और सात लाख के गहने चुरा लिए। बताया गया किराना व्यवसायी ने यह पैसे अपनी बेटी की शादी की खरीदारी के लिए घर में रखे थे। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। सूचना पर डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वही, पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई गई।

घटना सीतामढ़ी के डुमरा जिला मुख्यालय से सटे भवप्रसाद गांव में चोरी हुई है। बताया गया कि गृह स्वामी रवि रंजन राय घर में अपने सदस्यों के साथ सोए हुए थे। ढाई बजे रात में जब जागे तो रूम का गेट बंद पाया। इसके बाद शोर कर बेटे को बुलाया और गेट खुलवाया। पता चला कि घर में चोरी हो गई है। 

सभी रूम को बाहर से लगाया तालाल

बताया कि सभी चोर घर में घुसने के बाद जिस रूम में सोए थे, उन सभी रूम में बाहर से ताला लगा दिया, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद जिस घर की अलमारी में पैसे रखे थे, उसकी लॉक को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। 

गृहस्वामी ने बताया कि चोरी इतनी चालाकी से की है कि घर में सोए किसी भी सदस्य को पता नहीं चल सका। अलमारी में करीब 10 लाख से ऊपर पैसे और 7 लाख रुपए के सोने चांदी की जेवरात और बर्तन की चोरी कर ली गई है। बताया कि बेटी की शादी की बात तय हो गई थी, जिसके लिए पैसा और जेवर इकट्ठा कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। चोर ने घर में कैसे प्रवेश किया, इसका पता नहीं चल सका है।