LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहे कई शुभ योग, आधी रात में अवतरित होंगे बाल गोपाल....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, रोहिणी नक्षत्र के साथ बन रहे कई शुभ

PATNA: हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में  भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण ने देवकी की कोख से जन्म लिया था। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज यानी 26 अगस्त को पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। आज रात 12 बजे बाल गोपाल अवतार लेंगे। सभी भक्त सुबह से ही भगवान की भक्ति में लीन है।

आज अवतरित होंगे लड्डू गोपाल

दरअसल, इस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र सोमवार की रात 09:19 बजे से शुरू होकर अगले दिन मंगलवार की रात 08:23 बजे तक रहेगा। जन्माष्टमी पर मिथिला पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रहा है, जो अगले दिन मंगलवार की सुबह 06:41 बजे तक रहेगा। गृहस्थ लोग आज कृष्णाष्टमी का व्रत करेंगे तो वहीं, साधु-संत 27 अगस्त मंगलवार को कृष्णाष्टमी की व्रत और पूजा करेंगे। जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। 

Diarch GO

विभिन्न योगों में पूजा करने का लाभ

इसमें जयंती योग, हर्षण योग, बव करण, सोमवार दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा वृष लग्न के साथ चन्द्रमा वृष राशि के उच्च के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा। इस गोचर से गजकेसरी योग और शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर से राजयोग बनेगा। जयंती योग में श्रीकृष्ण की आराधना करने का संयोग जन्म-जन्मांतर के पुण्य संचय होने से ही प्राप्त होता है। ऐसे उत्तम संयोग में जन्माष्टमी का व्रत करने और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने से श्रद्धालुओं को करोड़ों यज्ञ करने का पुण्य और तीन जन्मों के पाप नष्ट और शत्रुओं का दमन होता है।

कैसे करें पूजा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्मावलंबियों के घरों में विधि-विधान से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सोमवार की मध्यरात्रि में भगवान के बालस्वरूप में कान्हा, लड्डू गोपाल, शालिग्राम का प्राकट्य कराकर गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र, मोर पंख, बांसुरी, माला, गुलाब, कमल, इत्र, कदम्ब से श्रृंगार कर पंजीरी, मिष्ठान, पंचमेवा, माखन-मिश्री, ऋतुफल का भोग फिर आरती होगी

NSIT
Nsmch

श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा से उन्नति

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा और जन्माष्टमी का व्रत करने से श्रद्धालुओं को संतान सुख, वैवाहिक सुख, प्रेम की प्रगाढ़ता, सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति, आपसी सद्भावना तथा तीन जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है। भविष्य पुराण के मुताबिक इस व्रत को करने से अकाल मृत्यु,गर्भपात,वैधव्य, दुर्भाग्य और कलह नहीं होते हैं।

पटना से रितीक की रिपोर्ट