LATEST NEWS

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

शिखर धवन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से लिया संन्यास, 2022 के बाद से टीम इंडिया से चल रहे थे बाहर

शिखर धवन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से लिया स

PATNA : लगभग डेढ़ दशक तक टीम इंडिया के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने के बाद क्रिकेटर शिखर धवन शिखर धवन ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।शिखर धवन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला था।

38 साल के श‍िखर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लि‍खा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूँ, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद...

रिटायरमेंट वीडियो में शिखर ने कहा

श‍िखर धवन ने 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में कहा- नमस्कार सभी को... आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं. जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं, और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया... मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना. वो हुआ भी, इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहली मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा जी...मदन शर्मा जी, ज‍िनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी.

आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरुरी

गब्बर ने इस वीडियो में आगे टीम इंड‍िया में खेलने के एक्सपीर‍ियंस पर बात की. धवन बोले- टीम में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का प्यार मिला. लेकिन वो कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के ल‍िए पन्ने पलटना जरूरी है. बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं. यह वाक्य कहते ही श‍िखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला सुना दिया. 

NSIT
Nsmch

2024 आईपीएल में आए थे नजर

क्रिकेट की दुनिया में गब्बर के नाम से मशहूर इस साल आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे, लेकिन इंजरी के कारण शुरुआती 5 मैच खेलने के बाद वह अन्य मैच नहीं खेल पाए. धवन ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कमान सभाली थी, लेकिन जब वह चोटिल हो गए तो सैम करन ने टीम की कमान संभाली. हालांकि श‍िखर आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपने वीडियो में कोई बात नहीं कही. 

2010 में वनडे, 2013 में टेस्ट टीम में जगह मिली

शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।

परिवार में रहा उतार चढ़ाव

शिखर धवन ने 2012 में अपने से 10 साल बड़ी तालाकशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहले से ही दो बेटियां थीं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 2014 में उनका बेटा जोरावर हुआ।

2021 में शिखर और आयशा अलग हो गए थे। आयशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शिखर से अपने तलाक की बात लिखी थी।

4 अक्टूबर 2023 में दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने माना कि आयशा ने शिखर के साथ मानसिक क्रूरता की। कोर्ट ने तलाक याचिका में धवन के आरोपों को इस आधार पर मंजूरी दी कि आयशा ने या तो इनका विरोध नहीं किया या फिर वे खुद का बचाव करने में विफल रहे