LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में शांभवी ने निकाला रोड शो, NDA प्रत्याशी को बड़ी संख्या में मिला नगर वासियों का आपार जनसमर्थन व आशीर्वाद

समस्तीपुर में शांभवी ने निकाला रोड शो, NDA प्रत्याशी को बड़ी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने बुधवार को समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक से काली मंदिर‚ बांध तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे एनडीए के कार्यक्रता व नगर वासी मौजूद थे। रोड शो के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के आदमकद प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

एनडीए प्रत्याशी का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूलों की माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे युवाओं और महिलाओं की टोली हर चौक चौराहे पर स्वागत के लिए मौजूद थी। रोड शो शहर के गुदरी बाजार‚ मारवाड़ी बाजार‚ ठाकुर बाड़ी‚ रेलवे स्टेशन‚ अम्बेडकरनगर‚ पटीढ़ा गाछी ‚ दुर्गा स्थान चौक‚ कृष्णा टॉकीज रोड‚ मॉडल स्कूल अनुरूप टॉकिज होते हुए बहादुर पेट्रोल पंप पहुंची यहां से हसनपुर काली मंदिर बांध तक रोड शो खत्म हुआ। 

इस दौरान शाम्भवी ने कहा कि देश आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। दस सालों मे एनडीए सरकार मे हुए विकास कार्यों के आधार पर हम लोग जनता से वोट मांग रहे है। समस्तीपुर की जनता ने ये संकल्प लिया हैं कि इस चुनाव में एक-एक वोट हेलिकॉप्टर की निशान पर देंगे ताकि प्रधानमंत्री जी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। 

रोड शो के दौरान जनता मे काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। पिछले 10 साल में एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए। चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना हो। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने मे मदद करेगा। 

NSIT
Nsmch

इससे पहले शहर के प्रबुद्ध डॉक्टरों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी शाम्भवीने आशीर्वाद लिया व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सम्मानित चिकित्सकों से उनके विचार व सुझाव जाने। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनका समर्थन भी मांगा। रोड शो मे उनके साथ जदयू से राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ ठाकुर जी‚ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी जी‚ एमएलसी श्री तरूण चौधरी जी‚ समेत एनडीए के सैकड़ों नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।