LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

संसद की सबसे युवा सदस्य बनने की तरफ शांभवी चौधरी बढ़ाएंगी पहला कदम, 19 को समस्तीपुर सीट से करेंगी नामांकन

संसद की सबसे युवा सदस्य बनने की तरफ शांभवी चौधरी बढ़ाएंगी पह

PATNA/SAMASTIPUR : बिहार की राजनीति में सबसे युवा उम्मीदवार के रूप में शांभवी चौधरी 19 अप्रैल को समस्तीपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से घोषित लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करेंगी। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से 'समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर' के सामने हाउसिंग बोर्ड मैदान‚ जितवारपुर के प्रांगण में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया हैं। 

इस जनसभा में बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी‚  विजय कुमार सिन्हा जी‚ लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी‚ केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय जी‚ बिहार सरकार के मंत्री  विजय कुमार चौधरी जी‚ अशोक चौधरी जी‚ राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर जी समेत कई माननीय मंत्री‚ माननीय सांसद‚ माननीय विधायक एंव माननीय विधान पार्षद एंव गणमान्य लोग भाग लेंगे।